कालेसर बगहा बाबा मुक्तिधाम में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा होने लगा। वहां मौजूद लोगों ने एक पार्टी के लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर बुलाकर मरवाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच तनाव बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल को तैनात करने के साथ पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों से बात कर उन्हें शांत करवाने में जुटे हैं।