फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पलटा क्रेन, गेट नंबर 6 के सामने हुआ हादसा

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोरखपुर जंक्शन पर गेट नंबर 6 के पास निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां काम में लगा एक भारी क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। क्रेन पलटते ही तेज आवाज हुई जिससे मौके पर मौजूद मजदूरों और यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। क्रेन को हटाकर स्थिति सामान्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें