फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर स्पीड पर शिकंजा, गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर 25 वाहनों का कटा चालान

गोरखपुर के मानीराम क्षेत्र में रविवार को ट्रैफिक विभाग ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्पीड रडार गन से जांच अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले 25 लोगों का चालान किया गया। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर अधिकतम स्पीड लिमिट 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इसके बावजूद कई वाहन चालक तय सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चला रहे थे। रडार गन से पकड़े गए ओवर स्पीडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें