नीट परीक्षा के पेपर लीक होने और दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नीट लीक मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों को न्याय देने की मांग की।