सीएम योगी ने कहा, जहां भक्ति हैं, वहां स्वतः ही शक्ति मिल जाती है। उन्होंने पांडेयहाता होलिका दहन समिति के सभी पदाधिकारियों का अभिवादन किया। बताया होलिका दहन उत्सव संचालित हो गया। बताया कि ये परंपरा पिछले 97 वर्षों से लगातार चले आ रही है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद के बारे में बताते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा किसी भी भेदभाव से खुद को दूर रखते हुए अपने पर्व और त्योहार को मनाना चाहिए।