मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 91.22 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 1357.25 लाख की कुल सात परियोजनाओं का लोकार्पण और 7765.67 लाख की छह परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।