सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नदियां हमारी लाइफ लाइन हैं। यह सूखेंगी तो लाइफ लाइन सूख जाएगी। नदियां बढ़ेंगी तो साथ में तमाम वनों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रकृति से यदि खिलवाड़ करेंगे तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कोविड काल को याद कर लें, कैसे लोग तड़प रहे थे जैसे बिन पानी की मछलियां। मौका, तारामंडल स्थित एक निजी होटल में नगर निगम गोरखपुर और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोगी से गोरखपुर को खुले में कचरा जलाने से मुक्त शहर बनाने को लेकर आयोजित कार्यशाला के समापन का था। सीएम मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।