फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर फीडबैक की अपील

Rohit Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 10:32 AM IST

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह चले अभियान में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, निगम के अधिकारियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान नौका विहार से सर्किट हाउस मोड़ तक सड़क की दोनों पटरियों और डिवाइडर की सफाई कर कचरा एकत्र किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प दिलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें