बहुजन समाज पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने पदभार ग्रहण करने के बाद अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बसपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण के बाद संतोष कुमार जिज्ञासु का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम रहा। उन्होंने अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब के विचारों को याद किया।