फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल में पलटी नाव! नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के दौरान ताल में गिरा खिलाड़ी, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

रामगढ़ ताल में नेशनल रन प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की नाव पलट गई और वह रामगढ़ ताल में गिर गया। तत्काल बचाव राहत डालने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित निकाला। 17 से 21 मई तक रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान रेस लगाते समय एक खिलाड़ी की नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद ताल किनारे तैनात रेस्क्यू और राहत दल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों और बचावकर्मियों ने कुछ ही मिनट में खिलाड़ी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक जांच में खिलाड़ी पूरी तरह स्वस्थ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ताल पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार तैनात हैं। लाइफ जैकेट और रेस्क्यू बोट भी मौजूद हैं। इसी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें