सरस्वती विद्या मंदिर में बाल स्वर द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने मंच पर नृत्य, संगीत, कविता पाठ और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल स्वर संस्था द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला, शिल्पकला और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए बच्चों ने विभिन्न विधाओं में पारंगतता हासिल की।