फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर से निकली गई विशाल तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सिविल डिफेंस कोतवाली प्रखंड और सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सिविल डिफेंस के जवान भी यात्रा में शामिल रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें