गोरखपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ओपेन रैपिड शतरंज टूर्नामेण्ट में लगभग 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 5 चक्रों में रैपिड आधार खेली जा रही है,जिसका टाइम कंट्रोल 15+10 सेकेण्ड इंक्रीमेंट का है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों को प्रवेश दिया गया है, जिसमें अब तक 30 खिलाड़ियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लिया है, जिसमें 10 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल है। पुस्कार वितरण शाम 4 बजे से होगा। कुल पुरस्कार राशि 11 हजार रुपये है। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग में नकद पुरस्कार, शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं बेस्ट अंडर 11, अंडर 09, अंडर 07 और बेस्ट गर्ल्स के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।