पार्क रोड स्थित सीतापुर हॉस्पिटल में महजोली संस्था की ओर से सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु आईएमए की तरफ से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 किशोरियों को सर्विकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया। संस्था का उद्देश्य किशोरियों को इस घातक बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना है।