गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। यहां पार्किंग का संचालन व देखरेख करने वाले कर्मचारी का कहना है कि यहां पर गाड़ियां सुरक्षित रखी जाती हैं। लोग भी अपना वाहन यहां खड़ी कर सुरक्षित महसूस करते हैं। बताया कि पार्किंग 24 घंटे संचालित होती है। इसके अलावा पूरी पार्किंग सीसीटीवी कैमरे की कैद में रहता है।