फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद

Wed, 26 Oct 2022 01:22 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं दिखना चाहिए। साथ ही यदि कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उसके व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

सीएम योगी ने ये निर्देश बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें