बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ शादी की खबरों से चर्चा में आई रोमानिया की मॉडल यूलिया वंतूर ने पहली बार अपने और सलमान के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के साथ अपनी डेब्यू हिंदी एल्बम की लॉन्चिंग पर पुहंची यूलिया वंतूर ने सलमान से अपनी शादी की बात खारिज कर दी। यूलिया वंतूर ने अपने और सलमान खान के रिश्ते को अच्छी दोस्ती का नाम दिया और कहा कि दोस्ती से ज्यादा उनके बीच कुछ नहीं है।