8 मई को हुई शादी के बाद से सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को साथ वक्त बिताने के बहुत कम मौके मिले हैं। इसलिए वो अब अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर पति आनंद के साथ टाइम स्पैंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। हाल ही में दोनों को रोमांटिक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है।