अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके मशहूर गायक कैलाश खेर ने अमर उजाला टीवी संवाददाता पुनीत सिंह से खास मुलाकात की। इस दौरान कैलाश ने संगीत, देश और दुनिया के तमाम मुद्दों पर बड़ी मजबूती और साफदिली से अपनी बात रखी। यही नहीं कैलाश ने अमर उजाला टीवी को सबसे पहले ये भी बताया कि इस बार वह अपने जन्मदिन पर क्या खास प्लान कर रहे हैं।