बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक और चौंकानेवाला कारनामा किया है। जैकलीन का ताजा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने हाथ में जिंदा सांप को पकड़ रखा है। हैरानी की बात तो ये है कि जैकलीन सांप से डर नहीं रहीं बल्कि सांप के साथ काफी कूल दिख रही हैं। इससे पहले जैकलीन का पोल डांस करते और घुड़सवारी करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। फिलहाल जैकलीन सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ की शूटिंग कर रही हैं और ‘किक 2’ में भी सलमान-जैकलीन की जोड़ी बनने के कयास हैं।