संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती, रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा महारावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस ट्रेलर में ही फिल्म के हर किरदार को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है सभी ने कितनी ज्यादा मेहनत की है। इस ट्रेलर को एक खास समय 1303 Hrs पर रिलीज किया गया। और, इसके पीछे वजह ये है कि सन 1303 से ही खिलजी और महारावल रतन सिंह के बीच युद्ध की शुरुआत हुई।