इंटरनेशनल स्टार बन चुकी दीपिका पादुकोण पहुंच चुकी हैं कान। कान में पहली बार दीपिका इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी। दीपिका से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर कान में अपने जलवा दिखा चुकी हैं। हालांकि, इससे पहले ये खबर भी आई थी फिल्म पद्मावती के शेड्यूल की वजह से दीपिका कान नहीं जा रही है पर फाइनली जब उन्होंने कान से अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर किया तो सबको पता चल गया कि दीपिका इज़ इन कान।