अमर उजाला संवाद का मंच इस बार हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित किया गया है। इस दौरान खेल, राजनीति, धर्म और फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। गुरुग्राम में 17 दिसंबर को होने वाले इस संवाद में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे भी मंच की शोभा बढ़ाने पहुंचे।