'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। लेकिन अभी तक उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो अभिनेता अल्लू अर्जन आज रात जेल में ही बिताएंगे। डीसीपी टास्क फोर्स ने बयान दिया है कि अल्लू अर्जुन शुक्रवार की रात जेल में ही बिताएंगे। शनिवार को रिहाई की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है, लेकिन कागजात जेल पहुंचने पर भी आज रिहाई नहीं होगी।