फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे सील रहेगा बीकेडी से सर्किट हाउस जाने वाला रास्ता

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की मतगणना के अंतिम चरण और परिणाम घोषित होने के दौरान बुधवार को करीब तीन घंटे तक बीकेडी से सर्किट हाउस की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह सील रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है। योजना के अनुसार, चित्रा चौराहे से बीकेडी की ओर आने वाले वाहनों को ध्यानचंद स्टेडियम के सामने से ग्वालियर रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं, बीकेडी से चित्रा चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को मिशन कंपाउंड के रास्ते स्टेडियम की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मतगणना के अंतिम चरण में निर्धारित अवधि तक इस व्यवस्था को लागू रखा जाएगा। मंगलवार को एसएसपी विकास कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मतगणना स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना केंद्र के अंदर केवल पहचान पत्र वाले अभिकर्ताओं को ही प्रवेश देने और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यातायात डायवर्जन की योजना की भी समीक्षा की। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी होने और परिणाम आने के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। वाहन चालकों को इस दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें