फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगले छह दिन सुहावना रहेगा मौसम, आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 11 Jul 2026 07:31 PM IST

दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम सुहावना और बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 जुलाई तक आसमान में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 12 जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 13 जुलाई को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ पश्चिमी हवाएं 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जुलाई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दोनों दिनों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक, तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। 16 और 17 जुलाई को भी बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान पश्चिमी हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। दिल्ली में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बादलों ने जमकर इंतजार कराया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 89 और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें