उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज के बाहर डीयू की छात्रा पर हुए एसिड अटैक में नया मोड़ सामने आ गया है। दरअसल, जिस युवक को छात्रा एसिड अटैक का मुख्य आरोपी बता रही थी, उसकी पत्नी ने छात्रा के पिता अकील पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवक की पत्नी की शिकायत पर रविवार को ही बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।