एक बदमाश विकासपुरी में लगातार सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उसकी धर पकड़ के लिए उसके पीछे लगी थी। प्ले स्कूल में सेंधमारी के दैारान बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान केशवपुर गांव निवासी 35 साल के नरेंद्र उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के दौरान आरोपी के सेंधमारी के पांच मामले में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों के साथ साथ सामान बरामदगी का प्रयास कर रही है।