फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: समाज की सुरक्षा के लिए संगठन जरूरी, विहिप नेताओं का युवाओं से आह्वान

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Apr 2026 05:28 PM IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ की तरफ से रविवार को दिल्ली में एक त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान हाल ही में हमले में जान गंवाने वाले तरुण खटीक के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति से माहौल भावुक हो गया और सभी ने समाज की सुरक्षा और एकता का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि समाज की सुरक्षा के लिए संगठन बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश और समाज की रक्षा के लिए आगे आएं और इसे अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। विहिप के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि सुरक्षा कभी भीख में नहीं मिलती, बल्कि यह शक्ति, संगठन और सजगता से हासिल होती है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें