फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जेएनयू प्रॉक्टर घेराव मामले में छात्रों को नोटिस, पेश होकर पक्ष रखने के निर्देश

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 18 Jul 2026 09:35 PM IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रशासन और छात्रों के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। प्रशासन ने मार्च में पर्यावरण विज्ञान संस्थान (एसईएस) में हुए मुख्य प्रॉक्टर के घेराव मामले में छात्रों को नोटिस भेज प्रॉक्टोरियल कमेटी के सामने पेश होने को कहा है। इस संबंध में प्रॉक्टर कार्यालय ने छात्रों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि दो मार्च को एसईएस इमारत के प्रवेश द्वार पर छात्रों ने मुख्य प्रॉक्टर प्रो. एन जर्नादन राजू का घेराव किया था। इनमें एबीवीपी से जुड़े छात्र शामिल थे। उन्होंने सीपीओ मैनुअल से लेकर छात्रों पर अवैध जुर्माने लगाने समेत निष्कासन के मुद्दे पर मुख्य प्रॉक्टर को घेरा था। करीब छह घंटे तक छात्र एसईएस के बाहर डटे रहे थे। इस संबंध में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जेएनयू शोधार्थी राजेश्वर कांत दुबे ने कहा कि यह जेएनयू में एबीवीपी से जुड़े छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास है। 19 छात्रों को यह नोटिस थमाया गया है। जिसका विरोध करते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें