फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कैब चालक विजय कुमार की हत्या का राज खुला, लूटपाट के लिए की थी वारदात

कृष्णा नगर में लूटपाट के लिए बदमाशों ने कैब चालक विजय कुमार की हत्या की थी। इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए तीन बदमाशों ने की है, जिसे शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ और कृष्णा नगर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। पुलिस भागे एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 23 जुलाई को कृष्णा नगर थाना पुलिस को मेट्रो पिलर नंबर-90 के पास एक कैब चालक पर चाकू से हमले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कार की ड्राइविंग सीट पर गंभीर रूप से घायल चालक मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त वेस्ट विनोद नगर निवासी 40 साल के विजय कुमार के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्णा नगर थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आरोपियों के भागने की दिशा में न्यू सीलमपुर तक के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने न्यू सीलमपुर निवासी 20 साल के अयान, 19 साल के साहिल और 17 साल के नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक अयान और साहिल पहले भी लूट और स्नैचिंग के मामलों में शामिल रह चुके हैं। चौथे आरोपी अमन की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें