शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश स्तर की (नर्सरी, केजी और पहली ) कक्षा में दाखिला को लेकर चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है। सूची जारी होने के दो दिन के अंदर 60-65 फीसदी सीटों पर दाखिला हो चुके है। स्कूल प्रमुखों ने अभिभावकों से जल्द नजदीकी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। जिससे बच्चा दाखिला से वंचित न रहे।