फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ई-रिक्शा थाम रहे झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की गति, जानें क्या कहते हैं कारोबारी

आकाश दुबे Updated Thu, 21 Nov 2024 10:25 PM IST

झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ई-रिक्शाओं का बढ़ता दबाव यहां की गति को धीमा कर रहा है। आलम यह है कि शाम को स्ट्रीट लाइट न जलने से पूरा इलाका घुप अंधेरा के साय में छिप जाता है। ऐसे में असामाजिक तत्वों का बोल-बाला हो जाता है। इससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के कारोबारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र होने पर जो ग्रीन बेल्ट था, वे भी नष्ट हो चुका है। इससे प्रदूषण का असर भी बना रहता है। वहीं, इनका आरोप है कि बिजली की दरों में भी कटौती नहीं की जा रही है। इन सबका असर कारोबार में पड़ रहा है। यह बातें बृहस्पतिवार को झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रखी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें