दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के पुनर्गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। दिल्ली सरकार की ओर से भी चार सदस्यों के चयन को लेकर नाम की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने काउंसिल सदस्य के लिए डॉ. अजय कुमार, डॉ. हंसराज बवेजा, डॉ. एस. के. टंडन और डॉ. विनोद कुमार मोंगा को नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई है। इसके अनुसार काउंसिल चिकित्सा सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और चिकित्सकीय नैतिकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह नियुक्तियां काउंसिल के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।