27 जुलाई से 2 अगस्त तक राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू सरजमीं पर होने वाली इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मजबूत दावेदारी पेश करेगा। देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे, जिससे दर्शकों को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। आज द ललित होटल में प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) का अनावरण किया जाएगा।