दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में अमर उजाला फाउंडेशन ने पार्किनसन्स डिजीज एब्डॉमिनल मूवमेंट डिसऑर्डर सोसाइटी (पीडीएमडीएस) के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। पूर्वी दिल्ली की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निर्मला लाहोटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पूर्वी दिल्ली की पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधा जैन, मौजदा अध्यक्ष डॉ. शमा बत्रा, सचिव डॉ. नीलू गांधी सहित डॉ. अनिता सभरवाल ने शिविर में हिस्सा लिया। करीब 50 बुजुर्गों को पार्किंसन से बचाव के बारे में जानकारी दी।