फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एज वेल एसोसिएशन ने जरूरतमंद 25 बच्चों को बांटी एजुकेशनल किट

एज वेल एसोसिएशन के सदस्यों ने मटियाला के शांति गार्डन स्थित ''''ग्रामीण बाल विकास'''' संस्था का दौरा कर वहां पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को एजुकेशनल किट वितरित की। संस्था के अध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पढ़ चुके कई वरिष्ठ छात्र अब छोटे बच्चों को पढ़ाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संस्था बच्चों का हर महीने जन्मदिन भी मनाती है और उन्हें उपहार देती है। इस अवसर पर एज वेल एसोसिएशन ने 25 बच्चों को एजुकेशनल किट वितरित की। किट में ड्राइंग बुक, स्केच बुक, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, स्केल, पेन, कलर बॉक्स, चॉकलेट, फ्रूटी और पानी की बोतल शामिल थी। एसोसिएशन ने संस्था के संचालन में सहयोग के लिए 3,100 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम खन्ना ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और योग, व्यक्तित्व विकास और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्था की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें