राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) इकाई ने परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। बराक छात्रावास से शुरू हुई यात्रा में छात्रों और शोधार्थियों ने हाथों में 111 मीटर लंबा तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पूरा कश्मीर हमारा और जय हिंद के नारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर एबीवीपी ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर देश की सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को याद करने का अवसर है।