दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफार्म दो पर अमृत भारत एक्सप्रेस (आनंद विहारदरभंगा) रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच पटरी पर गिर गई। वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तुरंत दौड़कर महिला को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने महिला को दीवार से चिपके रहने को कहा। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने चेन पुलिंग कर दी. ट्रेन रुकने पर आरपीएफ जवानों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।