15 वर्षीय उभरती टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास का शानदार प्रदर्शन जारी है। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल की इस युवा पैडलर ने वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीजा अकुला के साथ जोड़ी बनाकर मालदीव को सीधे गेम (11-3, 11-4, 11-2) में शिकस्त दी और महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सिंड्रेला ने त्यागराज स्टेडियम में भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी ।