मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने 'ट्रिपल तलाक' पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक घोषित किया है। वहीं याचिकाकर्ता सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह फैसला तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ी जीत है। इस दौरान याचिकाकर्ता ज़किया सोमन ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है।