पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनते ही कन्हैया कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में मनोज तिवारी से पिछले 10 साल के दौरान किए कार्यों का हिसाब मांगा है। कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी ने पूछा कि, वह बताएं कि उन्होंने क्या-क्या काम किया है। तो वही, दूसरी तरफ भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस और आप जवाब दें कि आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रतीक कन्हैया कुमार को क्यों टिकट दिया।'