Delhi New CM Announcement: आम आदमी पार्टी ने सीएम फेस तय न कर पाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। आतिशी ने कहा, "दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन हो चुके हैं लेकिन BJP अपना मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चुन पाई है। बीजेपी के पास एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसे वह दिल्ली का CM बना सकें। नरेंद्र मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी एक पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इनमें से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है।"