गोकुलपुरी में मकान की सील तोड़ने को लेकर बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने ऊपर FIR दर्ज होने से भड़के हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि निगम के कर्मचारियों के साथ दोनों दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में चलें और जो अवैध है उसे सील करें।