Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी फर्जी फोटो लगाकर प्रचार कर रही है। वहीं, गोविंद पुरी में मुख्यमंत्री आतिशि पर सरकारी वाहन के चुनाव में इस्तेमाल करने पर FIR दर्ज की गई है।