सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 11 वर्षीय लड़की के साथ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले सात महीने से यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। उत्पीड़न से पहले उसे नशे की गोलियां और इंजेक्शन भी दिए जाते थे। वहीं इस मामले में एक वीडियो भी वायरल होने लगा है जब पेशी के लिए लाए गए सभी आरोपियों की कोर्ट परिसर में ही वकीलों ने मिलकर पिटाई कर दी।