उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। मीटिंग में ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अरुण जेटली को ‘यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018’ में आने के लिए निमंत्रण दिया। बता दें कि ‘यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का आयोजन अगले महीने होगा।