दिल्ली की अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए संसद से अच्छी खबर आई है। 2014 तक की सभी अनाधिकृत कालोनियां 2023 तक वैध हो जाएंगी। पहले राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक ध्वनिमत से पारित किया गया और बुधवार को ये संशोधन विधेयक लोकसभा में यह पारित हो गया।