दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में आज दिल्ली सरकार के स्कूलों के 163000 बच्चों को नीट और सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। सरकारी स्कूल के बच्चों को मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज भेजने के लिए सरकार ने बिग और फिजिक्स वाला के साथ मिलकर यह समझौता किया है। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतिदिन 6 घंटे और कुल 180 घंटे की ऑनलाइन क्लासेस दी जाएंगी। इससे दिल्ली सरकार के स्कूलों के ज्यादा से ज्यादा बच्चे अच्छे कॉलेज में जाएंगे और डॉक्टर और इंजीनियर की प्रवेश परीक्षा पास कर पाएंगे।