फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रोज रेज का एक और वीडियो: द्वारका एक्सप्रेसवे पर टैक्सी चालक की गुंडागर्दी; मारने के लिए निकाला डंडा

दिल्ली पुलिस को द्वारका एक्सप्रेसवे टनल पर रोडरेज की पीसीआर कॉल मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी वैगनआर की एक सफेद मारुति अर्टिगा टैक्सी से हल्की टक्कर हो गई थी। आरोप है कि टक्कर के बाद टैक्सी चालक ने डंडे से हमला करने की कोशिश की। बचाव में शिकायतकर्ता ने टैक्सी चालक को धक्का दिया, जिससे वह पास खड़ी किआ सेल्टोस से टकरा गया और उसे मामूली नुकसान हुआ। इसके बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और शिकायतकर्ता ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार टैक्सी चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें